जॉर्जिया भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए तेजी से पसंदीदा विदेश स्टडी डेस्टिनेशन बन रहा है। भारत में मेडिकल सीटें सीमित हैं और प्राइवेट कॉलेजों की फीस बहुत ज्यादा महंगी है। बेहतर क्वालिटी की मेडिकल पढ़ाई कम बजट में पाने के लिए छात्र विदेश का रुख करते हैं, और जॉर्जिया उनमें सबसे ऊपर है।

पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया के बीच स्थित यह देश हाई-क्वालिटी मेडिकल एजुकेशन, सुरक्षित माहौल और किफायती फीस के लिए जाना जाता है। यहां MBBS छह साल का होता है, जिसमें एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल रहती है। पढ़ाई पूरी तरह अंग्रेजी में होती है और जॉर्जिया की ज्यादातर मेडिकल यूनिवर्सिटीज WHO और NMC (National Medical Commission) से मान्यता प्राप्त हैं।


जॉर्जिया में MBBS के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज

  1. University of Georgia
  2. Tbilisi State University
  3. Georgian National University (SEU)
  4. Batumi Shota Rustaveli State University
  5. New Vision University
  6. Akaki Tsereteli State University
  7. David Tvildiani Medical University
  8. Caucasus International University
  9. Tbilisi Medical Academy
  10. Ilia State University

ये सभी संस्थान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मेडिकल कोर्स प्रदान करते हैं और भारतीय छात्रों के लिए एडमिशन प्रक्रिया भी आसान है।

और खबरें पढ़ें: Click here


MBBS इन जॉर्जिया: फीस कितनी लगती है?

जॉर्जिया में MBBS का खर्च भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की तुलना में काफी कम है।

  • सालाना फीस: 2.5 लाख से 6.5 लाख रुपये
  • 6 साल का लगभग कुल खर्च: 25–35 लाख रुपये

कम फीस होने के बावजूद एजुकेशन क्वालिटी मजबूत है। आधुनिक मेडिकल लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और इंटरनेशनल स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम छात्रों को बेहतर वातावरण देता है। सुरक्षा के मामले में भी जॉर्जिया को काफी सुरक्षित माना जाता है, इसलिए भारतीय छात्र यहां आसानी से एडजस्ट कर लेते हैं।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *