कोलकाता के मणिकतला इलाके में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार लोरी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोरी तेज गति से आ रही थी और अचानक मोड़ पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोरी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और चालक की तलाश जारी है।
कोलकाता ट्रैफिक अपडेट और सड़क सुरक्षा खबरें पढ़ें: Click here
मणिकतला थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और धारा 279, 338 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में गुस्सा है और लोग तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
