सर्दियां शुरू होते ही ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा पर सबसे ज्यादा असर डालती हैं। बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि तापमान गिरते ही उनकी त्वचा काली, सुस्त और झाइयों वाली होने लगती है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार यह एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल से इसे बिना ज्यादा खर्च किए आसानी से ठीक किया जा सकता है।

नई दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एलांटिस हेल्थकेयर की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि सर्दियों में कम तापमान के कारण त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है। इससे सूजन व ‘पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन’ की समस्या बढ़ती है, जो आगे चलकर जिद्दी झाइयों का रूप ले सकती है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा डार्क दिखने लगता है।
सर्दियों में त्वचा काली क्यों पड़ती है?
- ठंडी हवा से त्वचा में नमी कम हो जाती है।
- डेड स्किन बढ़ने लगती है जिससे त्वचा डल दिखती है।
- धूप में कम समय रहने से विटामिन D की कमी असर डालती है।
- मॉइश्चर की कमी से मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ता है।
0 रुपये में करें डार्कनेस और झाइयों का इलाज
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार कई घरेलू उपाय पूरी तरह सुरक्षित और फ्री हैं:
1. कच्चा दूध और गुलाब जल
चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हटती है और नेचुरल ग्लो आता है।
2. शहद और हल्का गर्म पानी
त्वचा को तुरंत मॉइश्चराइज करता है और झाइयों को हल्का करता है।
3. एलोवेरा जेल
पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन में बेहद कारगर।
4. हफ्ते में 2 बार हल्का स्क्रब
डेड स्किन हटती है और डलनेस खत्म होती है।
5. धूप में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन
सर्दियों में भी UV किरणें पिग्मेंटेशन बढ़ाती हैं।
डॉ. चांदनी के अनुसार अगर आप इन आसान उपायों को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो त्वचा फिर से नेचुरल विंटर ग्लो पा सकती है। सबसे जरूरी है कि त्वचा को मॉइश्चराइज रखना और रात में स्किन को सही तरह से रिपेयर होने का मौका देना।
लाइफस्टाइल टिप्स: Click here
