वाइजैग में खेले जा रहे भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने ODI करियर का पहला शतक ठोक दिया। शुरू से ही आक्रामक अंदाज में खेलने वाले यशस्वी ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार किए और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

मैच में मौका मिलने के बाद यशस्वी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। इस शतक के साथ उन्होंने कई खास उपलब्धियां भी हासिल कीं। यशस्वी इस साल भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए।

टीम इंडिया के लिए यह पारी बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि शुरुआती विकेट गिरने के बाद यशस्वी ने जिम्मेदारी संभाली और स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। उनकी पारी की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

इंडिया क्रिकेट से जुड़ी और खबरें पढ़ें: Click here

यशस्वी के शतक के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेगा।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *