फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 9वें दिन किया कमाल

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में’ को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से जबरदस्त टक्कर मिली, जिससे 8वें दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी। 8वें दिन फिल्म की कमाई -35.34% गिर गई थी।

लेकिन 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52% की जोरदार बढ़त दिखाई और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भी रोमांटिक और कॉमेडी के फैंस को थिएटर में खींच रही है।

फिल्म की कमाई का संक्षिप्त हाल

  • ओपनिंग डे: 16 करोड़
  • तीसरे दिन: 19 करोड़
  • 8वें दिन: भारी गिरावट
  • 9वें दिन: 52% की बढ़त

फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफलता पाई।

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस अपडेट: Click here

बॉक्स ऑफिस विश्लेषक मानते हैं कि फिल्म की कहानी, रोमांस और धनुष-कृति की केमिस्ट्री इसे स्थिर बनाए रख रही है। आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘तेरे इश्क में’ कितना ग्रॉस कर पाती है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *