नया साल 2026 शुरू होने से पहले ही ज्योतिष में एक खास संयोग बनने जा रहा है। 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक शुक्र और बुध की युति बन रही है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। इस युति से लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जिसका असर सीधा धन, करियर और व्यापार पर पड़ेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान 3 राशियों के लिए विशेष धन योग बन रहा है। इन राशियों को अचानक धन लाभ, आय में वृद्धि और नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र–बुध युति बेहद लाभकारी साबित होगी। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं और बैंक बैलेंस में साफ बढ़ोतरी दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत हैं। निवेश से भी फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह युति आपको विशेष लाभ दिला सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा, नई डील फाइनल हो सकती है और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर में बड़ा ब्रेक मिल सकता है। नई नौकरी, विदेशी अवसर या बोनस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।

राशिफल और ज्योतिष की ताजा खबरें पढ़ें: Click here

ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इस अवधि में धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर बड़ा लाभ मिल सकता है। शुक्र–बुध युति को रचनात्मक कार्यों और व्यापार विस्तार के लिए भी शुभ माना जाता है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *