महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के बीच Jio यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अगर आप अपने Jio सिम को सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं, तो मात्र 44 रुपये खर्च करके पूरे एक साल तक सिम चालू रख सकते हैं। इस तरीके से आपके नंबर पर इनकमिंग कॉल्स और OTP आते रहेंगे, हालांकि आउटगोइंग कॉल और डेटा इस्तेमाल की सुविधा नहीं मिलेगी।

दरअसल, अगर किसी Jio नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं कराया जाता, तो कंपनी उस नंबर को बंद कर सकती है और आगे चलकर किसी दूसरे ग्राहक को अलॉट भी कर सकती है। इसी डर से कई लोग मजबूरी में महंगे रिचार्ज करा लेते हैं, जबकि उनके नंबर का इस्तेमाल बहुत कम होता है।
ऐसे यूजर्स के लिए Jio का 11 रुपये का डेटा पैक एक स्मार्ट उपाय बन सकता है। इस प्लान के तहत यूजर को 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। खास बात यह है कि इस पैक को लेने के लिए किसी बेस प्लान की जरूरत नहीं होती। सबसे अहम बात यह है कि इस रिचार्ज के बाद आपका नंबर अगले 90 दिनों तक एक्टिव माना जाता है।
अगर आप पूरे साल अपने Jio सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो आपको हर 90 दिन में एक बार 11 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। यानी साल में कुल 4 बार रिचार्ज = 44 रुपये। इससे आपका नंबर बंद नहीं होगा और आप आराम से इनकमिंग कॉल्स और OTP रिसीव कर पाएंगे।
टेक न्यूज़ पढ़ें: Click here
यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास एक्स्ट्रा नंबर है या जो बैंकिंग, आधार, UPI और सोशल मीडिया OTP के लिए नंबर को चालू रखना चाहते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि इस ट्रिक से आप कॉल नहीं कर पाएंगे और न ही रेगुलर इंटरनेट चला पाएंगे।
महंगे रिचार्ज प्लान्स के इस दौर में Jio का यह विकल्प यूजर्स के लिए एक किफायती समाधान साबित हो सकता है।
