
UGC कानून के विरोध में 27 जनवरी को शाम 4 बजे लखनऊ के परिवर्तन चौक से बड़ा आंदोलन शुरू होगा. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने सवर्ण समाज से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह UGC कानून समाज के हितों के खिलाफ है. करणी सेना ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया है. प्रशासन भी आंदोलन को लेकर सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाने की संभावना है.

