महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की घटना में बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम का निधन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8.45 बजे क्रैश-लैंड हो गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार चार्टर में सवार थे। पवार जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। क्रैश के बारे में और जानकारी का इंतजार है। पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *