Passenger Questions TTE Over Crowd: टिकट और बेटिकट पैसेंजर्स से भरे स्लीपर कोच में बैठे पैसेंजर ने टीटीई को पकड़ने के बाद उससे सवाल किया है। यात्री की टीटीई से शिकायत होती है कि ‘जब सीटें नहीं होती तो इतनी बुकिंग क्यों ले ली जाती है?’ पैसेंजर को हुई परेशानी को लेकर रेलवे ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पैसेंजर का TTE से सवाल?

ट्रेन में ओवरचार्जिंग के साथ-साथ ओवरक्राउंडिंग भी एक मुद्दा है। स्लीपर और जनरल कोच में होने वाली भीड़ से रेलवे में सफर करने वाले पैसेंजर्स अंजान नहीं होंगे। कई बार तो लोगों को अपनी सीट बचाने के लिए भी टीटीई तक बुलाना पड़ता है। खैर, इस बार एक पैसेंजर ने टीटीई से स्लीपर में बैठे एक्स्ट्रा लोगों को लेकर सवाल किया है। जिसका वीडियो अब X पर वायरल हो रहा है।

इस मामले को रेलवे ने भी लाइटली नहीं लिया, बल्कि धड़ाधड़ वीडियो पर 2 से 3 कमेंट किए है और कार्रवाई के लिए जानकारी मांगी है। मगर ऐसे मामले में आए दिन सामने आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *