बंगाल में SIR की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग के निमंत्रण पर सीएम ममता बनर्जी 2 फरवरी को निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। उनके साथ टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल भी होगा। ममता बनर्जी SIR के मुद्दों को आयोग के सामने रखेंगी।

West Bengal News : CLICK HERE

आयोग पर ममता बनर्जी ने लगाए थे आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने बीते 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कहा था कि पश्चिम बंगाल के करीब 1.5 करोड़ मतदाताओं के दस्तावेजों में तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं या उन्हें 2002 के वोटर लिस्ट से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के इशारे पर लोगों के वोट देने के अधिकार छीनने में व्यस्त है। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांगों को अपनी पहचान साबित करने के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसे दबाव के कारण तनाव में लोग आत्महत्या कर रहे हैं। टीएमसी का आरोप है कि SIR के बहाने आयोग बंगाल में एनआरसी लागू कर रहा है। इसमें खासकर अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *