झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार Jharkhand Public Service Commission (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत योग्यता शर्तें देख सकते हैं।

Jharkhand Latest News : CLICK HERE

नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट मिस न हों।

यह भर्ती झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *