दिल्ली के जनकपुरी में सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर बाइक सवार कमल की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जनकपुरी थाना पुलिस ने ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर सेक्शन 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) के तहत दर्ज की गई है। परिवार ने इस हादसे के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना के बाद दिल्ली सरकार ने भी कदम उठाए हैं। मंत्री आशीष सूद ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए और कहा कि प्रभावित इलाके में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी कि दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।

दिल्ली से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *