टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की, लेकिन यह मुकाबला आखिरी ओवरों तक बेहद रोमांचक रहा। एक समय पाकिस्तान की टीम लगभग हार के कगार पर थी, जब उसे आखिरी दो ओवरों में 29 रनों की जरूरत थी और 7 विकेट गिर चुके थे। तभी 19वें ओवर में बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड्स को 147 रनों पर रोक दिया। डच टीम एक समय 127/4 पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने उनकी पारी लड़खड़ा गई और आखिरी 6 विकेट सिर्फ 20 रन में गिर गए।

टी20 विश्व कप की अन्य खबरें पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *