
नई दिल्ली :कनाडा में खालिस्तानी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत-कनाडा रिश्तों में हालिया सुधार और उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों से इसके संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, फंडिंग, नेटवर्क और गतिविधियों पर अब कड़ी निगरानी की जा रही है।
7 फरवरी 2026 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कनाडा का दौरा कर वहां की नेशनल सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस एडवाइजर से मुलाकात की। यह बैठक द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग का हिस्सा थी।
अंतरराष्ट्रीय खबरें: ईरान में परमाणु ठिकानों पर बढ़ी हलचल
इसके अलावा, कनाडा सरकार ने पहले ही स्वीकार किया है कि देश के भीतर से कुछ खालिस्तानी संगठनों को फंडिंग मिल रही है। एक सरकारी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरेंसी और क्राउड-फंडिंग के जरिए आर्थिक मदद की बात कही गई है। इन तथ्यों के बाद अब कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
