
T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 174 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार है जब किसी टीम ने 170 से ज्यादा का टारगेट 10 विकेट से चेज किया है.
स्पोर्ट्स की ताजा और ब्रेकिंग खबरें 👉 Latest Sports News in Hindi : Latest news
यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन और टिम साइफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों की नाबाद साझेदारी की. यह टी20 वर्ल्ड कप की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई है.
फिन एलेन ने 84* और टिम साइफर्ट ने 89* रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं. दोनों खिलाड़ी शतक के करीब पहुंचे, लेकिन टीम की जीत को प्राथमिकता देते हुए व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं दिया.
