
Thailand School Shooting: थाईलैंड के स्कूल में घुसा 18 साल का लड़का, अंधाधुंध फायरिंग से कई की मौत
थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत सोंगखला के हाट याई शहर में बुधवार को एक स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक 18 साल का युवक बंदूक लेकर प्रथान खिरीवात स्कूल परिसर में घुस गया और उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में कई शिक्षक और छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
फायरिंग के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. डर के मारे छात्र क्लासरूम और गलियारों में छिप गए. स्थानीय पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों ने तुरंत स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
दुनिया की बड़ी घटनाएं : कनाडा में खालिस्तानी संगठनों पर सख्ती तय?
कई घंटों की मशक्कत के बाद बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रशासन ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है.
