
Breach of Privilege Notice: राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, किरेन रिजिजू ने मांगे सबूत
PM मोदी पर आरोपों को लेकर लोकसभा में हंगामा, सरकार का पलटवार
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिला. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते के जरिए भारत को “बेच दिया” है और यह देश के भविष्य के साथ आत्मसमर्पण जैसा है.
बीजेपी की लेटेस्ट राजनीतिक अपडेट: राजनीति
राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ा ऐतराज जताया और उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने का ऐलान किया. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जैसे संवैधानिक पद पर बैठे नेता बिना किसी ठोस सबूत के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप नहीं लगा सकते.
उन्होंने राहुल से सदन में ही अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण पेश करने की मांग की. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल गर्म हो गया. अब राहुल गांधी के बयान को लेकर विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.
