बिहार रोपवे कांड में बड़ी कार्रवाई, दो इंजीनियर निलंबित

बिहार के रोहतास जिले में नवनिर्मित रोपवे के ट्रायल के दौरान ढहने के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर परियोजना से जुड़े दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है।

निर्माण कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट

मंत्री ने कहा कि जांच में निर्माण कंपनी और विभागीय अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसके चलते संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही रोपवे के डिजाइन में खामियों की भी जांच की जा रही है।

डेहरी ऑन सोन ताज़ा खबरें: https://instantvarta.com/?s=dehri

13 करोड़ का रोपवे ट्रायल में गिरा

26 दिसंबर को रोहतास जिले में 13 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा रोपवे ट्रायल के दौरान अचानक धराशायी हो गया था। यह रोपवे रोहतास प्रखंड से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *