उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कपकोट क्षेत्र के जालेख से उड़ान भर रहे पायलट केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग के समय दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक के बाद एक दो हादसे सामने आए, जिससे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में जिले के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और टिहरी निवासी एक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। टिहरी के पायलट का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पूर्व जिपं उपाध्यक्ष को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रशासन और आयोजकों ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। घटना के बाद प्रतियोगिता की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
उत्तराखंड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
