नई दिल्ली/पटना | इंस्टेंट वार्ता
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की कवायद अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। शनिवार को पटना में सहयोगी दलों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक हुई। अब रविवार को सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के घटक दलों के बीच तैयार किए गए सीट बंटवारे के ब्लूप्रिंट पर अधिकांश मतैक्य बन चुका है। अब केवल कुछ छोटी अड़चनों को दूर करना बाकी है। भाजपा नेतृत्व चाहता है कि गठबंधन की ‘बड़ी तस्वीर’ में एकजुटता और समन्वय का संदेश जनता तक पहुंचे, ताकि चुनावी मैदान में एक मजबूत और साझा चेहरा पेश किया जा

👉 बिहार की ताजा खबरें

रविवार को शाह और नड्डा के साथ सभी सहयोगी दलों की बैठक

रविवार को प्रस्तावित बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और रालोमो के प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में सीट बंटवारे के फार्मूले पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। इसके बाद भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी रविवार शाम को होगी, जिसमें पार्टी अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती है।

एक-दो दिनों में हो सकती है सीटों की औपचारिक घोषणा

गठबंधन के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिनों में पटना में सीटों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची का मसौदा लगभग तैयार कर लिया है। जदयू और अन्य घटक दलों की ओर से भी संभावित प्रत्याशियों के नाम दिल्ली में साझा किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *