Blueberry Ke Fayde: नीले रंग की यह छोटी-सी ब्लूबेरी दिखने में जितनी खूबसूरत है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद मानी जाती है। इसे एंटीऑक्सीडेंट सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो खासकर सर्दियों में शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जानिए रोज ब्लूबेरी खाने के प्रमुख फायदे और किन लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

ब्लूबेरी खाने के बड़े फायदे

1. इम्यूनिटी होती है मजबूत

ब्लूबेरी में विटामिन C और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। जो लोग मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है।


2. दिमाग होता है एक्टिव

ब्लूबेरी में पाए जाने वाले एंथोसाइनिन दिमाग की कोशिकाओं को एक्टिव रखते हैं। यह याददाश्त बढ़ाने और फोकस सुधारने में मदद कर सकती है, खासतौर पर छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद।


3. स्किन पर आता है नेचुरल ग्लो

सर्दियों में ड्राई स्किन की दिक्कत आम है। ब्लूबेरी के एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं, जिससे झुर्रियां कम दिखती हैं और फेस पर हेल्दी ग्लो आता है।


4. दिल रहता है हेल्दी

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लूबेरी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम हो सकता है।


5. वजन घटाने में मदद

ब्लूबेरी में मौजूद फाइबर भूख कम करता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है। वजन कम करने वालों के लिए यह परफेक्ट स्नैक है।

स्वास्थ्य से जुड़ी और खबरें पढ़ेंClick here


किन लोगों को रोज ब्लूबेरी जरूर खानी चाहिए?

✔ कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
✔ स्टूडेंट्स या लोग जो लगातार ब्रेन वर्क करते हैं
✔ दिल के मरीज
✔ स्किन प्रॉब्लम वाले लोग
✔ वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *