बिहार के अररिया जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां स्कूल जा रही BPSC चयनित टीचर शिवानी वर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

शिवानी वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हाल ही में बिहार में नियुक्ति मिलने के बाद अररिया में ड्यूटी कर रही थीं। वह रोज की तरह बाइक से स्कूल जा रही थीं, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगने के बाद शिवानी मौके पर ही गिर पड़ीं। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हत्या सुनियोजित लग रही है, क्योंकि अपराधी वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए। शुरुआती जांच में निजी दुश्मनी, लूट और अन्य संभावनाओं की भी छानबीन की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के बाद शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में टीचर भी सुरक्षित नहीं हैं, वहां शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। वहीं, शिवानी के परिवार में मातम पसर गया है।
बिहार की और बड़ी खबरें पढ़ें: Click here
अररिया पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
