भारतीय टेक स्टार्टअप Brave Ark ने भारत में एक अनोखी 2-इन-1 एंड्रॉयड डिवाइस लॉन्च की है, जिसे टैबलेट और कंप्यूटर दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित है और इसमें पीसी मोड की सुविधा दी गई है, जिससे पढ़ाई, कंटेंट क्रिएशन और प्रोफेशनल काम आसान हो जाते हैं। इसमें 12.95-इंच का बड़ा डिस्प्ले और 14550mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो हाल ही में लॉन्च हुए कई टैबलेट्स से ज्यादा है।

Brave Ark की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है और यह Galactic Blue कलर में उपलब्ध होगी। इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 200 ग्राहकों को मैग्नेटिक बैकलिट कीबोर्ड मुफ्त दिया जाएगा।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
