पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। बीएसएफ ने करीब 6.5 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे नशीले सामान की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है।

पहली कार्रवाई फिरोजपुर सेक्टर में हुई जहां गश्त के दौरान जवानों को खेतों में संदिग्ध हलचल दिखी। सर्च में 3.5 किलो हेरोइन और हथियार मिले। वहीं, दूसरी बरामदगी अमृतसर बॉर्डर के पास हुई जहां 3 किलो हेरोइन पैकेट की शक्ल में खेतों से बरामद हुई।
पंजाब में ड्रोन से होती तस्करी पर बड़ी रिपोर्ट: Click here
BSF अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की कोशिश की जा रही है, लेकिन चौकन्ने जवान इन प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं। बरामद हेरोइन की मार्केट वैल्यू करोड़ों में बताई जा रही है।
जांच के लिए हथियार और ड्रग्स को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
