सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी नई 4G सेवा के लॉन्च के बाद ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। पिछले तीन महीनों में BSNL ने वोडाफोन-आइडिया (Vi) को पीछे छोड़ते हुए नए ग्राहक जोड़ने में बढ़त बनाई है।

TRAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में BSNL ने 20 लाख से अधिक नए वायरलेस ग्राहक जोड़े। वहीं Vi के ग्राहक लगातार घटते हुए 30 लाख से ज्यादा कम हो गए। यह अक्टूबर लगातार तीसरा महीना है जब BSNL की ग्राहक संख्या बढ़ी, जबकि Vi के ग्राहकों की संख्या घट रही है।

भारत में टेलीकॉम अपडेट: Click here

विशेषज्ञों का कहना है कि BSNL की इस वृद्धि के पीछे सरकारी टैरिफ और बेहतर नेटवर्क कवरेज की वजह है। साथ ही, ग्राहकों में 4G नेटवर्क की सुविधा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। 5G आने के बाद BSNL की स्थिति और मजबूत हो सकती है, अगर कंपनी अपनी सेवाओं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए रखे।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *