शादियों में तरह-तरह के पकवान देखकर लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या खाएं और क्या छोड़ें। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज ने एक खास AI टूल बनाया है, जिसका नाम BuffetGPT है।

यह टूल कंप्यूटर विजन तकनीक पर काम करता है और बुफे काउंटर को स्कैन कर हर डिश की पहचान करता है। इसके बाद यह यूज़र के लिए एक स्मार्ट खाने का प्लान तैयार करता है, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा पकवानों का मजा ले सके और जल्दी पेट भरने की समस्या से बच सके। पंकज ने इस AI टूल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट साझा की है, जहां इसे लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रिया मिल रही है।

AI से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *