उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पैतृक गांव के दौरे के दौरान एक छोटे बच्चे को दुलारते नजर आ रहे हैं। बच्चे से बातचीत करते हुए योगी आदित्यनाथ मुस्कुराकर कहते हैं, “हम भी तुम्हारे दादा हैं…”, जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठते हैं।

सीएम योगी का यह स्नेहभरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। आमतौर पर सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ का यह नरम और पारिवारिक रूप लोगों को अलग ही संदेश दे रहा है।

उत्तराखंड की अन्य खबरें पढ़ें

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *