2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2030) की मेजबानी मिलने के बाद अहमदाबाद तेजी से भारत का भविष्य का स्पोर्ट्स हब बनता दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर को जिस स्तर पर विकसित किया जा रहा है, वह तैयारियों के मामले में दिल्ली से बिल्कुल अलग और कई गुना आधुनिक होगा।

अहमदाबाद में बनने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को फ्यूचर-रेडी रखने पर जोर दिया जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव होगा वह हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, जिसमें बुलेट ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी। 2030 तक मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन चालू होने की उम्मीद है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और दर्शकों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी।

शहर में कई नए अत्याधुनिक स्टेडियम, ट्रेनिंग फैसिलिटी, इको-फ्रेंडली एथलीट विलेज और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली CWG 2010 की तुलना में अहमदाबाद की प्लानिंग में टेक्नोलॉजी, डिजिटल सिक्योरिटी और हरित इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी जा रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, CWG 2030 के लिए अहमदाबाद में हजारों करोड़ रुपये का निवेश होगा जिससे 1 लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है। शहर में मेट्रो लाइनों का विस्तार, स्मार्ट पार्किंग, रिवरफ्रंट अपग्रेड और हाई-टेक डिसास्टर मैनेजमेंट सिस्टम भी तैयार किए जा रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी बड़ी खबरें: Click here

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इन तैयारियों से अहमदाबाद न सिर्फ खेल आयोजनों के लिए तैयार होगा, बल्कि यह भारत के सबसे आधुनिक और वैश्विक मानकों वाले शहरों में भी शामिल हो जाएगा।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *