साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और 2026 का स्वागत करने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए साल की शुरुआत यादगार और शानदार बनाना चाहता है। अगर आप इस बार न्यू ईयर फैमिली ट्रिप के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो शांत, सुंदर और परिवार के लिए परफेक्ट हैं।

1. शिलांग, मेघालय
मेघालय की हरी-भरी पहाड़ियों में बसा शिलांग सुहावने मौसम और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां उमियम झील, एलिफेंट फॉल्स की सैर करें और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लें।
2. हम्पी, कर्नाटक
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। तुंगभद्रा नदी पर डोंगी की सवारी करें, विरुपाक्ष मंदिर देखें और फोटोग्राफी का मज़ा लें।
3. गोकर्ण, कर्नाटक
गोवा की भीड़ से दूर शांत समुद्र तट गोकर्ण न्यू ईयर पर रिलैक्स करने के लिए बेहतरीन है। ओम बीच पर आराम करें, पैराडाइज बीच पर ट्रेकिंग करें और महाबलेश्वर मंदिर जाएं।
4. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश की यह खूबसूरत और शांत जगह धान के खेतों में घूमने, अपातानी जनजातीय संस्कृति का अनुभव करने और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए शानदार है।
5. दीव, गुजरात
गुजरात के पास स्थित दीव शांत और सुंदर स्थल है। दीव किला देखें, नागोआ बीच पर समय बिताएं और सेंट पॉल चर्च का भ्रमण करें।
यात्रा और छुट्टियों की खबरें: Click here
ये जगहें भीड़-भाड़ से दूर हैं और परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट हैं। अपने परिवार के साथ शांत और यादगार शुरुआत के लिए इन खूबसूरत जगहों का चयन कर सकते हैं।
