
होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, सियालदह, आनंद विहार और पुरी रूट पर 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन 22 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
बिहार, बंगाल और यूपी के यात्रियों को राहत
नई स्पेशल ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के यात्रियों को घर लौटने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, दानकुनी-आनंद विहार, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर जैसे रूट शामिल हैं। रेलवे ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
