प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
एजेंसी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की।
तलाशी में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और सोना जब्त किया गया है।

44 ठिकानों पर एक साथ छापे
ED ने शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 लोकेशंस पर रेड डाली।
ये रेड एक कथित कोयला माफिया नेटवर्क पर की गई।
एजेंसी के मुताबिक यह नेटवर्क अवैध खनन और चोरी में लंबे समय से सक्रिय था।
अवैध कोयला कारोबार का बड़ा नेटवर्क
ED का कहना है कि बड़े पैमाने पर अवैध खनन, चोरी और बिक्री की जा रही थी।
कोयले को चोरी कर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था।
इसमें स्थानीय नेताओं, कारोबारियों और अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है।
कैश का अम्बार देखकर ED भी चौंकी
कई ठिकानों पर बंद कमरों, अलमारियों और ट्रंकों से कैश मिला।
जब्त कैश की गिनती में कई घंटे लगे।
इसके अलावा सोने के बिस्कुट,मती और ज्वेलरी भी मिली।
देश की बड़ी ख़बरें – Click here
ED ने कहा—मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूत
एजेंसी के बयान के अनुसार इस नेटवर्क के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के पर्याप्त सबूत मिले हैं।
जांच आगे और बड़े नामों तक पहुंच सकती है।
