बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल दिखा है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आधिकारिक आवास खाली करना होगा। भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

राबड़ी देवी पिछले 20 वर्षों से इसी बंगले में रह रही थीं। अब उन्हें बिहार विधान परिषद सदस्यों के नए आवास 39 हार्डिंग रोड पर स्थानांतरित किया गया है।

विभाग के सचिव कुमार रवि का कहना है कि राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किया जा चुका है। इसलिए पुराना आवास खाली करना आवश्यक है। इसके लिए नोटिस भी भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। राजद ने सरकार पर निशाना साधा है।
राजद अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि यह कदम “परेशान करने की नीयत” से उठाया गया है।
उन्होंने कहा—“20 साल बाद अचानक ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि राबड़ी देवी को घर खाली करने का आदेश दिया गया? यह किसके संकेत पर हो रहा है, सबको पता है।”

हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि राज्य में आवास पुनर्विन्यास की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत कई पुराने आवासों का पुन: आवंटन किया जा रहा है। राबड़ी देवी का नाम भी इस सूची में शामिल था।

राबड़ी देवी फिलहाल मौजूदा आदेश पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, परिवार ने नए आवास के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिहार राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरेंClick here

राजनीतिक हलकों में यह कदम आने वाले समय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब बिहार में नई राजनीतिक समीकरण लगातार बन और बिगड़ रहे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि राबड़ी देवी कब तक नया आवास लेती हैं और राजद इस कदम को लेकर आगे क्या रणनीति बनाती है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *