मुरादाबाद: AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा दिया और अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश की ताजा राजनीति : UP: राहुल, सोनिया, प्रियंका समेत 45 के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल

शौकत अली ने जनसंख्या और समुदाय की ताकत का हवाला देते हुए कहा कि आबादी बढ़ने से देश मजबूत होगा। उन्होंने चीन की जनसंख्या का उदाहरण भी दिया। बयान के दौरान उन्होंने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आठ बच्चे हैं और उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं।

इसके अलावा, अली ने सभा में स्थानीय राजनीतिक मुद्दों, मदरसों और कथित उत्पीड़न से जुड़े विषयों पर भी टिप्पणी की। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *