ईशान किशन की तूफानी पारी से मजबूत स्कोर

T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। महाशिवरात्रि के दिन खेले गए इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर Super-8 का टिकट पक्का कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 114 रनों पर ऑल-आउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और लगातार विकेट चटकाते रहे। यह जीत न सिर्फ अंकतालिका में अहम रही, बल्कि भारत के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *