नई दिल्ली:
भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड डील में भारत को बड़ी राहत मिली है। इस समझौते के तहत भारत के करीब 40 अरब डॉलर से अधिक के सामान अब अमेरिका में बिना किसी टैक्स (जीरो ड्यूटी) के निर्यात किए जा सकेंगे। वहीं, भारत के डेयरी और संवेदनशील कृषि उत्पादों को इस डील से बाहर रखा गया है, जिससे घरेलू किसानों और डेयरी सेक्टर को सुरक्षा मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी खबरें: click here

कपड़ा, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, केमिकल और कुछ कृषि व प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स पर पहले लगने वाला ऊंचा टैरिफ कम किया जाएगा। जिन उत्पादों पर पहले 25% या उससे अधिक टैक्स लगता था, उसे घटाकर 18% किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए 25% पेनल्टी टैरिफ को भी जल्द हटाया जा सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *