भारत-US ट्रेड डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, फैक्टशीट में चुपचाप किया बड़ा बदलाव

भारत और अमेरिका के बीच तय हुई ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने चुपचाप बड़ा बदलाव किया है. अमेरिका की ओर से जारी फैक्टशीट में पहले कहा गया था कि भारत 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए “कमिट” करता है. अब इस लाइन को बदलकर “खरीदने का इरादा रखता है” कर दिया गया है.

यह बदलाव फैक्टशीट जारी होने के सिर्फ एक दिन बाद किया गया, जिससे समझौते की शर्तों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. पहले के वर्जन में भारत की ओर से अमेरिकी ऊर्जा, कृषि, आईटी और औद्योगिक उत्पादों की बड़ी खरीद को लेकर ठोस प्रतिबद्धता दिखाई गई थी.

अब भाषा में नरमी लाकर इसे केवल “इरादा” बताया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह बाध्यकारी शर्त नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत पर कानूनी या कूटनीतिक दबाव कम हो सकता है और डील की व्याख्या दोनों देशों के लिए लचीली बन जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *