बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया तेज

बिहार के 27,171 शिक्षकों के लिए नए साल से पहले अच्छी खबर है। अंतरजिला तबादला पाए सभी शिक्षकों को 31 दिसंबर 2025 तक उनके पसंद वाले स्कूलों में पोस्टिंग मिल जाएगी।
शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई टाइमलाइन जारी की है।


ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मांगे जाएंगे विकल्प

  • 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक
    शिक्षकों से 5 प्रखंडों के विकल्प मांगे जाएंगे।
  • 10 से 15 दिसंबर तक
    प्रखंड आवंटन होगा।
  • इसके बाद
    विषय और रिक्ति के आधार पर स्कूल पोस्टिंग मिलेगी।
  • दिव्यांग और महिला शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

और भी शिक्षा से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें: Click here

अब तक कितने शिक्षकों का हुआ तबादला?

  • 41,684 शिक्षकों ने आवेदन किया था।
  • 24,732 शिक्षकों को पहले चरण में विकल्प वाला जिला मिल गया।
  • बाकी 9,849 ने दूसरे विकल्प के साथ आवेदन दिया।
  • 2,439 शिक्षकों को नया जिला मिला।
  • कुल मिलाकर 27,171 शिक्षकों का अंतरजिला तबादला पूरा हो गया है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *