बिहार में ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सुबह के समय पटना सहित ज्यादातर जिलों में कोहरा छाया रहता है, जबकि दिन में हल्की धूप लोगों को थोड़ी राहत देती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। रात में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को पटना समेत 21 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फारबिसगंज अररिया में 30.4 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ। पूर्णिया में लगातार दूसरे दिन दृश्यता घटकर केवल 800 मीटर रह गई। कई जिलों में सुबह घना कोहरा और तराई क्षेत्रों में घनी धुंध का असर बना रहा।

ठंड बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। शाम को तापमान में तेजी से गिरावट और दिन में हल्की धूप के कारण वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियां फैल रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों पर देखा जा रहा है।

डॉ. कौशर जावेद बताते हैं कि मौसम बदलने के साथ प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे सांस संबंधी रोगियों की तकलीफ बढ़ती है। बच्चों में ब्रोंकियोलाइटिस और बड़ों में ब्रोंकाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। जुकाम को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह निमोनिया का कारण भी बन सकता है।

बिहार मौसम और हेल्थ अपडेट पढ़ें: Click here


बचाव के उपाय

  • ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक से पूरी तरह बचें।
  • गर्म पेय पदार्थ पियें।
  • बहुत सुबह ठंड में बाहर न निकलें, धूप निकलने का इंतजार करें।
  • तली-भुनी और ज्यादा मीठी चीजें न खाएं।
  • जुकाम या खांसी हो तो तुरंत इलाज कराएं।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *