रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाका कर रहा है। आदित्य धर की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर आज सुबह लॉन्च हुआ और 24 घंटे पूरे होने से पहले 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ पार कर गया।

ट्रेलर की शुरुआत दमदार बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर के इंटेंस एंट्री शॉट से होती है। लेकिन जिस चीज़ ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंगामा काटा है, वह है ट्रेलर का आखिरी 1 मिनट।
आखिरी एक मिनट में लगातार एक्शन सीक्वेंस, संजय दत्त का डरावना लुक, अर्जुन रामपाल की कड़क डायलॉग डिलीवरी और अक्षय खन्ना की रहस्यमय मौजूदगी ने फैंस का दिमाग घुमा दिया है। ट्रेलर के एंड में दिखाया गया ट्विस्ट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।
ऑडियंस इस ट्रेलर को “रणवीर का करियर बेस्ट”, “बॉलीवुड का असली कमबैक”, “हॉलीवुड लेवल एक्शन” जैसे कमेंट्स से भर रही है। X (ट्विटर) पर #DhurandharTrailer ने कुछ ही घंटों में टॉप ट्रेंड पकड़ लिया।
फैंस का कहना है कि फिल्म का टोन गहरा, ग्रिपिंग और पूरी तरह मास एंटरटेनमेंट वाला है। सोशल मीडिया पर लोगों ने आखिरी सीन को “गूजबम्प्स मोमेंट” बताया है। कई यूज़र्स को रणवीर का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है और वे इसे ब्लॉकबस्टर ओपनिंग का दावा कर रहे हैं।
संजय दत्त का लुक और खतरनाक आदतों से भरा किरदार भी ट्रेंड में है। अर्जुन रामपाल की स्क्रीन प्रेज़ेंस को “डिमॉनिकली ब्रिलियंट” कहा जा रहा है। वहीं अक्षय खन्ना की कम लेकिन प्रभावशाली झलक को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड की और बड़ी खबरें पढ़ें: Click here
ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि ‘धुरंधर’ बड़े स्तर पर बनाई गई है और इसे थिएटर में देखने का अनुभव खास होने वाला है। अब फैंस को सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट का इंतज़ार है।
