उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ किया जाएगा। सरकार ने इसके औपचारिक नामकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मुरादनगर स्थित तरुण सागर तीर्थ में नवनिर्मित गुफा मंदिर के उद्घाटन के दौरान की।

सीएम योगी के मुताबिक ‘पावा नगरी’ नाम इस क्षेत्र की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा है।
योगी ने कहा कि हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर पर भव्य भगवा ध्वज भी फहराया। उन्होंने कहा कि देश ने सनातन संस्कृति के इस वैभव को महसूस किया है।

सियासत से जुड़ी और ख़बरें पढ़ें: Click here

मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या जैन धर्म का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जहां प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव सहित चार जैन तीर्थंकरों ने जन्म लिया। काशी में भी चार तीर्थंकर अवतरित हुए और श्रावस्ती में तीर्थंकर संभवनाथ का जन्म हुआ।

योगी ने कहा कि भगवान महावीर ने अपना परिनिर्वाण कुशीनगर के पावागढ़ (वर्तमान फाजिलनगर) में किया था। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए फाजिलनगर को ‘पावा नगरी’ नाम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *