सर्दी शुरू होते ही होंठों का फटना, सूखना और रूखा पड़ना आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवाएं होंठों की नमी खींच लेती हैं, जिससे वे कटने और छिलने लगते हैं। कई लोग महंगे लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर कुछ ही घंटों तक रहता है।

ऐसे समय में एक आसान और नैचुरल उपाय आपके होंठों को फिर से मुलायम और गुलाबी बना सकता है। यह उपाय है गुलाब की ताजी पंखुड़ियों से बना घर का बना लिप बाम। गुलाब सर्दियों में आसानी से मिल जाता है, और इसकी पंखुड़ियों में नैचुरल ऑयल, विटामिन और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं।
इस नुस्खे से होंठों की सूखापन दूर होता है और उनकी नैचुरल पिंकनेस वापस आती है। इसकी खास बात यह है कि यह केमिकल-फ्री है और पूरी तरह प्राकृतिक है।
कैसे बनाएं घर का गुलाब लिप बाम?
- एक मुट्ठी ताजी गुलाब की पंखुड़ियां लें।
- इन्हें हल्का सा मसलकर एक छोटे कटोरे में रखें।
- इसमें थोड़ा सा नारियल तेल या घी मिलाएं।
- मिश्रण को 10–15 मिनट ढककर रख दें, ताकि रंग और गुण तेल में मिल जाएं।
- इसे सीधे होंठों पर हल्का लगाएं।
नियमित इस्तेमाल से होंठ मुलायम होते हैं और कटने की समस्या दूर होती है।
इस घरेलू नुस्खे के फायदे
- होंठों को गहराई से नमी देता है।
- नेचुरल पिंक ग्लो वापस लाता है।
- फटने और पपड़ी बनने से बचाता है।
- बिल्कुल फ्री और साइड-इफेक्ट रहित उपाय।
सर्दियों में होंठों की देखभाल जरूरी है, क्योंकि नमी कम होने से होंठों का टेक्सचर खराब हो जाता है। गुलाब की पंखुड़ियों का यह देसी नुस्खा आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा और होंठों को पूरी तरह स्वस्थ बनाए रखेगा।
स्किन केयर से जुड़े और घरेलू नुस्खे पढ़ें: Click here
