प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह का फोन इस्तेमाल करते हैं, यह सवाल हर किसी को उत्सुक करता है। सुरक्षा कारणों से PM का निजी टेक सेटअप सार्वजनिक नहीं किया जाता। लेकिन एयरटेल की सितंबर 2024 की रिपोर्ट में बताया गया है कि PM मोदी RAX फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो दुनिया के सबसे सुरक्षित फोनों में से एक माना जाता है।

RAX फोन का मतलब है—Restricted Access Exchange। इसे भारत के प्रतिष्ठित संस्थान C-DoT ने तैयार किया है। यह फोन आम मोबाइल नेटवर्क पर नहीं चलता। यह सेना द्वारा उपयोग की जाने वाली विशेष फ्रीक्वेंसी पर काम करता है। इस वजह से इसे कोई हैक नहीं कर सकता और न ही ट्रैक कर सकता है।
फोन में तीन-लेयर एन्क्रिप्शन सुरक्षा होती है। कॉल की एन्क्रिप्शन हैंडसेट में ही शुरू हो जाती है। इसलिए किसी भी बाहरी सिस्टम के लिए बातचीत को इंटरसेप्ट करना लगभग असंभव है। यही कारण है कि यह फोन देश के केवल चुनिंदा शीर्ष अधिकारियों को ही उपलब्ध कराया जाता है।
खास बात यह भी है कि PM मोदी इस फोन पर खुद कॉल नहीं लगाते। कॉल की प्रक्रिया उनके प्रधान सचिव शुरू करते हैं। इससे सुरक्षा और बढ़ जाती है। यह व्यवस्था किसी भी साइबर-अटैक, कॉल ट्रैकिंग या डेटा लीकेज की संभावना को खत्म कर देती है।
टेक से जुड़ी ऐसी ही खबरें पढ़ें: Click here
इसकी डिजाइन पूरी तरह से भारत में विकसित की गई है। RAX फोन खासतौर पर गोपनीय, संवेदनशील और उच्च स्तरीय सरकारी बातचीत के लिए बनाया गया है। इसका उपयोग वह लोग करते हैं जिनके संचार पर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्भर करती है।
RAX फोन की क्षमताएं दिखाती हैं कि भारत अब सुरक्षित संचार तकनीक में भी आत्मनिर्भर हो रहा है।
