भारत

नई दिल्ली:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा रेखा स्थिर नहीं है, बॉर्डर कभी भी बदल सकता है और यह भी संभव है कि सिंध फिर भारत का हिस्सा बन जाए

यह बयान उन्होंने रविवार को दिल्ली में आयोजित सिंधी समुदाय के एक कार्यक्रम में दिया।


सिंध का महत्व आज भी उतना ही: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद सिंधु नदी का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया, लेकिन इससे सिंध और सिंधी समाज का महत्व कम नहीं होता।
उन्होंने कहा,
हमारे लिए सिंध का सम्मान आज भी उतना ही है, जितना हजारों साल पहले था।

उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान से ‘सिंध’ शब्द हटाने की याचिका को खारिज किया था। कोर्ट ने कहा था कि सिंध केवल भूगोल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है।

संबंधित खबर पढ़ें: Click here


सिंधी समाज को बताया भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक

रक्षा मंत्री ने सिंधी समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज भारत की सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा,
“सिंधी समाज केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि एक महान विरासत है। इसकी जड़ें भगवान राम से जुड़ी हैं और इसने भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है।”

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *