सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह दावा किया जा रहा है कि अगर iPhone को एंड्रॉयड की Type-C केबल से चार्ज किया जाए तो फोन का चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है। इस अफवाह के चलते कई iPhone यूजर्स किसी और केबल का इस्तेमाल करने से डरने लगे हैं। हालांकि टेक एक्सपर्ट्स और तकनीकी रिपोर्ट्स की पड़ताल में सामने आया सच इससे बिल्कुल अलग है।

असल में USB-C एक स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी है, जिसे इंटरनेशनल स्तर पर तय किया गया है। चाहे केबल एंड्रॉयड फोन की हो या iPhone की, अगर वह सर्टिफाइड है तो उससे डिवाइस को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। iPhone खुद यह तय करता है कि कितनी पावर लेनी है। गलत या लोकल केबल से चार्जिंग स्लो हो सकती है, लेकिन पोर्ट खराब होने का खतरा नहीं होता।
टेक्नोलॉजी की और खबरें पढ़ें: Click here
इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। बस अच्छी क्वालिटी और सर्टिफाइड केबल का इस्तेमाल करें।
