झारखंड पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी इनामुल अंसारी (उर्फ मोहम्मद इनामुल हक) को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर एक नाबालिग बच्ची के साथ बार-बार बलात्कार, जबरन गर्भपात कराने व अपहरण का आरोप था।

मामला 2020 का है। उस समय आरोपी के खिलाफ ०७ जुलाई 2020 को एफआईआर दर्ज की गई थी।
इसके बाद आरोपी लगातार फरार रहा।

पुलिस ने विशेष छापामारी दल बनाया।
मोबाइल लोकेशन-ट्रैकिंग और मुखबिर नेटवर्क के सहारे आरोपी का ठिकाना पता चला।
फिर लावालौंग थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग के साथ 376 (बलात्कार), 366 (अपहरण), 312 (गर्भपात), 506 — 508 (धमकी) आदि धाराओं के साथ साथ POCSO एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
जब शिकायत दर्ज हुई, आरोपी भाग गया। उसकी पत्नी ने उल्टा आरोप लगाकर पीड़िता के परिवार पर झूठा अपहरण मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा होने की संभावना है।

हमारे देश से जुड़ी और खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें click here

स्थानीय लोगों और पीड़िता पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा है। कईयों ने कहा — “न्याय हुआ है, उम्मीद है पूरा सच सामने आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *