
पटना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तेज प्रताप यादव का नया आध्यात्मिक अवतार सामने आया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और सिर पर साफा पहने शिवभक्ति में लीन नजर आए। उनके ‘ॐ’ जाप करते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शोभा यात्रा के दौरान उन्होंने अपने आवास से बाहर आकर श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। व्यक्तिगत विवादों के बीच आया यह भक्तिमय रूप राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है।
