मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि अंतरिम सरकार सत्ता निर्वाचित प्रतिनिधियों को सौंप रही है और लोकतंत्र की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

अगस्त 2024 के बाद संभाली थी जिम्मेदारी

यूनुस अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद केयरटेकर नेता बने थे। हालिया चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान की जीत के बाद उन्होंने सत्ता हस्तांतरण किया। यूनुस ने इसे युवाओं की लोकतांत्रिक जीत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *