
NCP का नहीं होगा विलय, सुनेत्रा पवार संभालेंगी पार्टी की कमान
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा संकेत देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में विलय की अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी की अहम बैठक में यह साफ कर दिया गया कि NCP का किसी भी दल में विलय नहीं होगा। इसी बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में लगी मुहर, प्रफुल्ल पटेल ने किया समर्थन
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। 26 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी। बैठक में विधायकों को निर्देश दिया गया कि विलय को लेकर मीडिया में कोई बयान न दें। इस बीच सुनेत्रा पवार की राज्यसभा सीट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जहां पार्थ पवार को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
