
नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील और रूस से तेल खरीद को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपना पक्ष रखा है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड समझौते में यह तय नहीं किया गया है कि कौन सा देश क्या और कहां से खरीदेगा।
केंद्र सरकार के बड़े फैसले: India-US Trade Deal
रूस से तेल खरीद से जुड़े सवाल पर मंत्री ने सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका से कच्चे तेल, LNG और LPG की खरीद भारत के रणनीतिक हितों में है, ताकि ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाई जा सके। उन्होंने यह भी दोहराया कि इस तरह के विदेश नीति से जुड़े मुद्दे विदेश मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारतीय किसानों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। सरकार का फोकस किसानों के हितों की रक्षा और घरेलू बाजार को सस्ते आयात से बचाने पर है।
